Raipur crime:रायपुर राजधानी में..दो गुटों के बीच गैंगवार से दहली.. चाकूबाजी, इलाके में दहशत का माहौल

रायपुर: अपराध पर लगाम लगाने के लिए राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू की गई है। ​इसके बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहा है। लगामार लूटपाट, चाकूबाजी, जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है, जहां देर रात दो गुटों के बीच गैंगवार हो गया। बताया जा रहा है कि गांजा तस्कर रवि साहू और गैंगस्टर मुकेश बनिया से जुड़े गुर्गों के बीच आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हो गई।
 मिली जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां दो गुटों के बीच विवाद ने गैंगवार का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि अभिषेक सोनी और विक्रम के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि विक्रम ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभिषेक को दौड़ाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

गांजा बेचने को लेकर विवाद!

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार इस पूरे विवाद के पीछे गांजा बेचने को लेकर पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बता दें​ कि रवि साहू फिलहाल गांजा तस्करी के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है, जबकि मुकेश बनिया भी इसी मामले में रायपुर जेल में बंद है।

पुलिस हिरासत में तीन आरोपी

घटना की जानकारी के बाद डीसीपी सेंट्रल जोन और डीसीपी क्राइम के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) एवं थाना सिटी कोतवाली रायपुर की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।