रायपुर कमिश्नरेट :–ऑनलाईन बैटिंग एप का संचालन करने वाले नमन जग्गी एवं आयुष जैन सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार

 बैटिंग वेब-साईट के तार अन्य राज्यों से जुड़े होने के प्राप्त हुये है संकेत, तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर शीघ्र की जायेगी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी।

 थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत 36 माल पास चारपहिया वाहन में मोबाईल फोन में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते पकडा गया था।

 आरोपी आयुष जैन के भाई पीयूष जैन को दिनांक 31.01.26 को सट्टा संचालित करते नगदी रकम 37 लाख 50 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार कर थाना गंज में दर्ज अपराध क्रमांक 30/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2)बी.एन.एस. के प्रकरण में भेजा गया था जेल।

 आरोपियों के कब्जे से 05 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 6,000/- रूपये तथा 02 नग महंगे चारपहिया वाहन किया गया है जप्त।

 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 55,00,000/- रूपये।

 आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 202/26 धारा 4(क) जुआ अधिनियम, छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 112(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है पंजीबद्ध।

 एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों पर पैनी नजर रखकर लगातार की जा रहीं है कार्यवाही।

 वर्ष 2026 में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के पश्चात् अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ऑनलाईन सट्टा के प्रकरणों में कार्यवाही करते हुये 15 प्रकरण में 74 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 66,56,888, मोबाईल फोन – 217 नग, लैपटॉप – 20 नग, चारपहिया वाहन – 10 नग, दोपहिया वाहन – 04 नग सहित अन्य मशरूका कीमती लगभग 03 करोड़ 53 लाख 64 हजार 800 रूपये किया गया है जप्त।

लगातार रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले द्वारा सभी अधिकारियों को आईपीएल के दौरान क्रिकेट सट्टा पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। लगातार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हो रहीं थी कि शहर के सभी बड़े-बड़े सट्टा खेलाने वाले आपस में एक होकर देश के विभिन्न स्थानों पर रहकर ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत 36 माल पास चारपहिया वाहन मंे सवार एक व्यक्ति द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान मोबाईल फोन में ऑनलाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है।

सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य-क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपी की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन की पतासाजी करते हुये वाहन को चिन्हांकित किया गया। वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम नमन जग्गी निवासी कोतवाली रायपुर बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स Gold777.Com नामक आई.डी. से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खेलाना पाया गया। पूछताछ में नमन जग्गी द्वारा राजेन्द्र नगर निवासी आयुष जैन एवं गोलबाजार निवासी मोह. सरफराज मामदानी को आई.डी. बिक्री करना बताने के साथ ही उनके द्वारा भी सट्टा संचालन करना बताया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आयुष जैन एवं मोह. सरफराज मामदानी की पतासाजी करते हुये दोनों को एक चारहिया वाहन मंें बैठकर सट्टा संचालित करते एक साथ पकड़ा गया। आयुष जैन के मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा jmdbet777.com AllpaneleXch9.co तथा मोह. सरफराज मामदानी silverbet777.club नामक आई.डी. एवं आई.डी. वितरण कर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खेलाना पाया गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रकरण में 05 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 6,000/- रूपये, 02 नग चारपहिया वाहन क्रमांक सी जी 04 क्यू एक्स 3300 एवं सी जी 04 एन यू 0313 जुमला कीमती लगभग 55,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 202/26 धारा 4(क) जुआ अधिनियम, छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 112(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. नमन जग्गी पिता नवीन जग्गी उम्र 36 साल निवासी जग्गी काम्पलेक्स पुलिस लाईन थाना कोतवाली रायपुर।

02. आयुष जैन पिता सुनील जैन उम्र 30 साल निवासी प्रियदर्शनी नगर संत ज्ञानेश्वर स्कुल के सामने थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

03. मोह. सरफराज मामदानी पिता मोह. युनुस उम्र 35 साल निवासी सोनी गली अशोक मार्केट के सामने नयापारा थाना गोलबाजार रायपुर।