रायपुर कमिश्नरेट :–गुढियारी क्षेत्र में सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित करते 02 आरोपी गिरफ्तार

22,290 रूपये नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त
(डीसीपी, नॉर्थ ज़ोन)

रायपुर:थाना गुढियारी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढियारी क्षेत्रांतर्गत खालबाड़ा, गुढियारी स्थित बांस के पेड़ के पास दो व्यक्तियों द्वारा सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित किया जा रहा है।

सूचना को पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों की पतासाजी करते हुए तत्काल वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढियारी पुलिस की टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। रेड कार्यवाही के दौरान दो व्यक्तियों को मौके पर सट्टा लिखते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नरेंद्र कोठले एवं वरुण सोनी बताया।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22,290/- नगदी रकम, 06 डॉट पेन, 02 बोर्ड एवं 25 नग सट्टा पट्टी जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 41/26, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

01. नरेन्द्र कोठले पिता बाबू लाल कोठले उम्र 32 वर्ष निवासी मातारानी चौक गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर।

02. वरूण सोनी पिता विष्णु सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी शनि मंदिर पास राम सागर पारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर।