Raipur breaking:जगदलपुर से रायपुर आ रही बस की डंपर से टक्करहादसे में 3 यात्रियों की मौत, 6-10 लोग घायलअभनपुर के केन्द्री गांव के पास की घटना..video

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-रायपुर हाइवे पर एक सड़क हादसा हो गया. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. बताया जाता है कि मंगलवार सुबह जगदलपुर से रायपुर जा रही रॉयल बस (CG 04 E 4060) हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

    टक्कर अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंद्री गांव के पास हाइवे पर हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीन यात्रियों की मौत हो गई. जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं. मृतकों की पहचान अजहर अली (30), बलराम पटेल (46),  बरखा ठाकुर (31) के रूप में हुई है.

    वहीं घायलों की पहचान धनीराम सेठिया (30), गणेश्वर प्रसाद बर्मन (49), तेजन यादव (23), भूषण निषाद (21), सुमन देवी (60), संध्या कुमार (30) के रूप में हुई है. सूचना  लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के शिकार लोगों को बस से निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया.

    अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वजहों की जांच की जा रही है. बस कैसे टकराई, इसके कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. जबकि घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है