Ghaziabad के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव अपने दो साथियों के साथ साइट पर निकले थे लेकिन देर रात दादरी के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार जलती हुई मिली जिसमें जलकर संजय की मौत हो गई,noidapolice ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया है

0
IMG_20241023_110940

Oplus_131072

Ghaziabad के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव अपने दो साथियों के साथ साइट पर निकले थे लेकिन देर रात दादरी के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार जलती हुई मिली जिसमें जलकर संजय की मौत हो गई, noidapolice ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया है, जूलरी का विवाद बताया जा रहा है। आशंका है कि हत्या के बाद पेट्रोल डालकर कार में जलाया गया है।

दिनांक 22.10.2024 की रात्रि को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला नैनसुख के पास एक फार्च्यूनर कार रजि नं० यूपी 14 जीसी 3609 जली हुई मिली है। कार के अंदर एक युवक मृत अवस्था में मिला है जिसकी पहचान संजय यादव निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। थाना दादरी पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक अपने घर गाजियाबाद से साइट पर जाने के लिए निकला था। थाना दादरी पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है जिसके आधार पर 02 अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए दोनों युवक मृतक के दोस्त है। प्रकरण में ज्वेलरी के लेन-देन को लेकर विवाद होने की बात प्रकाश में आयी है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

………………………………………………………………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed