रायपुर पुलिस:–पत्नी की हत्या करने वाले प्रिंस सिंह को किया गया गिरफ्तार

    Toran Kumar reporter

    आरोपी अपने घर पर ही दुपट्टा से गला घोटकर किया अपनी पत्नी की हत्या

    रायपुर – प्रार्थी कृष्णा सिंह के द्वारा एक लिखित आवेदन पेश किया गया कि इसकी पुत्री सुहानी सिंह को दामाद प्रिंस सिंह के द्वारा हत्या कर दिया गया है तथा मृतिका के पीएम के बाद पीएम रिपोर्ट में गला घोटकर मारने का खुलासा होने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 44/25 धारा 103(1) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। प्रकरण को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी कबीर नगर निरीक्षक श्री दीपेश जायसवाल द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की पता तलाश कर शीघ्र ही गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित किया गया। टीम द्वारा पेट्रोलिंग पार्टी के साथ मिलकर आरोपी को पड़कर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया कि आरोपी को थाना लाकर प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

    थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 44/25 धारा 103(1) BNS का किया गया था अपराध पंजीबद्ध ।

    गिरफ्तार आरोपी – प्रिंस सिंह पिता स्वर्गीय श्री अशोक सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी उरला न्यू राजेंद्र नगर अछोली थाना उरला वर्तमान पता कबीर नगर MD 87 थाना कबीर नगर रायपुर (छ. ग.)