उज्जैन में जावरा हाईवे पर पलट गई पिकअप,30 घायलों में 3 की हालत गंभीर, सामने आया हादसे का VIDEO

    Arun Sonkar reporter

    उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के फर्नाखेड़ी गांव के नजदीक जावरा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। घटना कल शाम करीब 4:45 बजे की है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ओवरटेक करते समय एक अन्य वाहन ने पिकअप का बैलेंस बिगाड़ दिया, जिससे वह पलट गई। इस हादसे में 30 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    घायल मजदूरों को रतलाम मेडिकल कॉलेज और खाचरोद, नागदा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिकअप में खोजनखेड़ा, लसुड़िया, खेरोदा और अन्य गांवों के मजदूर सवार थे, जो कोटलाना कंचन खेड़ी में मजदूरी करने के लिए गए थे। तेज रफ्तार और ओवरटेक के कारण पिकअप का नियंत्रण खो गया और वह पलट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।