परासिया कांग्रेस विधायक का बेटा गिरफ्तार:पत्नी को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप; साली ने कहा था- जीजू प्रताड़ित करते थे

    Toran Kumar reporter

    MP:छिंदवाड़ा। परासिया विधायक के सोहनलाल वाल्मीक के बेटे आदित्य वाल्मीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. परासिया में बीते दिनों एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी. मामले में मृतिका का एक सुसाइड नोट भी पुलिस के हाथ लगा था, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

    फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या
    परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीक की पुत्रवधू ने मोनिका वाल्मीक ने बीते गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. जिला अस्पताल छिंदवाड़ा से पीएम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और मायके पक्ष के बयान के आधार पर परासिया एसडीओपी ने विधायक के पुत्र आदित्य वाल्मीक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

    जांच और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई
    बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच और प्राप्त साक्ष्य के आधार पर मृतिका मोनिका को उसका पति आदित्य वाल्मीक तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहा था जिससे आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली. मामले में मृतिका के बहन का बयान भी सामने आया है. उसने बताया कि जीजू दीदी को परेशान करते थे.