छत्तीसगढ़ में पनीर बैन !एनालॉग नक़ली पनीर बनाना बेचना प्रतिबंधित हुआ।..स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल में प्रेस वार्ता में कहा।

रायपुर:स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को बड़ी बैठक की. स्वास्थ्य विभाग ने बैठक में ये फैसला किया कि आज से प्रदेश में कहीं भी एनालॉग पनीर की बिक्री नहीं होने दी जाएगी. इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में भी इसके इस्तेमाल पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगा. अगर कोई स्वास्थ्य विभाग के बनाये निमयों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ खाद्य विभाग के नियमों के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि हम लोगों की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते हैं. लोगों को उचित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिले ये सुनिश्चित किया जाएगा.

एनालॉग पनीर की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक

सरकार ने साफ कर दिया है कि आज के बाद छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर की बिक्री करने वालों के खिलाफ खाद्य विभाग के निर्धारित मापदंडों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. सरकार के फैसले के बाद अब प्रदेश के होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में भी एनालॉग पनीर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. खाद्य विभाग इसकी निगरानी करेगा.

दूसरे राज्यों में बिक्री पर फिलहाल रोक नहीं

पनीर फैक्ट्री सील करने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री नहीं हो सकेगी, लेकिन दूसरे राज्यों में इसकी बिक्री पर फिलहाल कोई रोक नहीं है. इस संबंध में आगे का निर्णय उद्योग विभाग लेगा.