गुरुग्राम निवासी शुभम की शादी इसी साल फरवरी में गाजियाबाद की लड़की से हुई। दोनों गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजिनियर हैं। शादी के बाद फिजिकल रिलेशन में रुकावट आई तो शुभम को शक हुआ।
पत्नी का मोबाइल चेक करने पर पता चला कि उसने ऑनलाइन साइट से एक हथौड़ा बुक किया है। वो कई बार ऑनलाइन कंडोम भी मंगवा चुकी है। आखिर चल क्या रहा है, ये जानने के लिए शुभम ने एक डिटेक्टिव एजेंसी हायर की।
जासूसों ने बताया कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ तपोवन (उत्तराखंड) के होटल में मौजूद है। शुभम पुलिस को लेकर होटल में पहुंच गया। पत्नी और बॉयफ्रेंड रंगे हाथों पकड़े गए। शुभम वहीं पर हमेशा के पत्नी को छोड़कर घर आ गया। ऐसा करके वो राजा रघुवंशी बनने से बच गया।
डायल 112 पर कॉल
👮♀️ मुनीकीरेती थाने की सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मी पंत मौके पर पहुंचीं
🚪 कमरा नंबर 202 में रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी
शुभम ने वहीं कहा—”अब ये रिश्ता खत्म!”
पत्नी ने भी बिना झिझक कहा—”मैं अपने प्रेमी के साथ जा रही हूं!” और फिर… बाय-बाय शादी, हैलो नया प्यार!
🧠 ट्विस्ट…
शुभम ने बताया कि पत्नी ने कंडोम और हथौड़ा ऑनलाइन ऑर्डर किया था। वही से उसे शक हुआ। जासूस से कांटेक्ट किया… कुछ दिन में ही राज़ खुल गया। और एक बेचारा पति मौत क़े मुँह में जाने से बच गया।