NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक के आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। मुंबई की किला कोर्ट ने CBI को खैरनार को जांच के लिए दिल्ली ले जाने की इजाज़त दे दी है।
उसे कल, 14 मई को दिल्ली CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। @CBIHeadquarters ने कहा कि मामले में दूसरे आरोपियों को ट्रैक करने के लिए कस्टडी की ज़रूरत है।

