हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी बेकाबू कार, हिट एंड रन मे नदवा कॉलेज के नाजिर की मौत, सड़क पर मची अफरा-तफरी.. कई घायल, आरोपी ड्राइवर फरार..video

    UP के रायबरेली मे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर प्रगतिपुरम के पास तेज रफ्तार कार मौत बनकर सड़क पर दौड़ी। इस दौरान कार की चपेट में आकर बाइक सवार नदवा कॉलेेज लखनऊ के नाजिर मौलाना जफर मसूद हसनी की मौत हो गई। वहीं उनके साथी अब्दुल कादिर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही कार चालक को पकड़नेे के प्रयास में भाजपा के प्रदेश मंत्री अभिजीत मिश्रा भी घायल हो गए। जो प्रयागराज अपने साथियों के साथ महाकुंभ मे गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे से सड़क पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में किया, वहीं कार चालक भाग गया।