मुंबई: फेमिना मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल ने कहा, “यह सिर्फ़ मेरा सपना ही नहीं बल्कि सौभाग्य भी है… इसके पीछे मेरे माता-पिता की मेहनत और मेरी मेहनत है…

0
3330326-nikita-porwal-2

फेमिना मिस इंडिया 2024 की विनर मध्यप्रदेश की निकिता पोरवाल बनी हैं. निकिता मॉडल होने के साथ-साथ आर्टिस्ट भी हैं. उनका पहला प्यार थिएटर है. 2022 की श्री रामलीला में उन्होंने मां सीता का किरदार निभाया था. इसके अलावा वो 60 प्ले में परफॉर्म कर चुकी हैं.

जीत पर क्या बोलीं निकिता?

सास बहू और बेटियां संग बातचीत में निकिता ने अपनी आगे की जर्नी पर बात की. उन्होंने कहा- किसी चीज तो शिद्दत से चाहो तो कायनात उसे मिलाने में एक हो जाती है. कायनात तो मैंने देखी नहीं. लेकिन ये जाना कि एक मां उसके लिए दुनिया से लड़ जाती है. मैं अपनी मम्मी की वजह से यहां खड़ी हूं. पूरी उज्जैन की जनता का मुझे सपोर्ट है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed