MP: नेताजी की गांधीगिरी! BJP के जिला मंत्री ने छू लिए सफाई दरोगा के पैर, इस बात को लेकर थी नाराजगी 

    Madhya Pradesh news- भोपाल में बीजेपी के जिला मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा और सफाई दरोगा सुमित गजभिए की कहा सुनी से प्रदेश कि राजनीति में खलबली मच गई है.  दोनों कि बीच सड़क में कहा सुनी हुई है. भाजपा नेता ने बीच सड़क पर सफाई दरोगा के पैर छू लिए, हाथ जोड़कर कहा-सफाई करा दो…दरोगा बोला-दिखावा मत करो. 

    दरअसल, महावीर नगर में हनुमान मंदिर में नगर निगम के सफाई दरोगा सुमित गजभिए अपने सफाई स्टाफ के साथ मंदिर परिसर में मौजूद थे. तभी वहां पर बीजेपी के  जिला मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा आ गए. 

    क्या है मामला 

    महावीर नगर कि सड़क पर  मंदिर के पास वार्ड संख्या 48 क्षेत्र में रोजाना सफाई नहीं होने पर जिला मंत्री नाराज थे. दरोगा सुमित को देखकर बीजेपी नेता विश्वकर्मा उनके पास जाकर कदमों में झुक गए और उनके पैर छुए. इस पर सफाई दरोगा ने बीजेपी मंत्री से कहा कि ‘दिखावा क्यों कर रहे हो’. इस पर विश्वकर्मा ने कहा ‘मैं दिखावा नहीं करता हूं,’ सुमित ने विश्वकर्मा को बताते हुए कहा ‘भैया ने बोल दिया है इसलिए मैंने सफाई करने मजदूर पहुंचा दिए हैं.’ सुमित के कहने के बाद भी विश्वकर्मा ने दरोगा के समने हाथ जोड़कर सफाई कराने का आग्रह किया.

    महापौर ने क्या कहा

    कहा सुनी का पूरा मामला भोपाल कि महापौर मालती राय तक भी पहुंचा.   महापौर  राय ने निगम के अन्य अफसरों से बात की है.  महापौर के बात के बाद निगम अमले ने  1100  क्वार्टर के महावीर नगर पहुंचकर इलाके की सफाई कर दी है. महापौर मालती राय और बीजेपी पार्षद  अरविंद वर्मा से हुई बात में महापौर राय ने कहा नया दरोगा है. दरोगा को काम समझ में नहीं आ रहा हैं. महापौर मालती राय ने क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए दिशा निर्देश दिए हैं.

    क्या बोले पार्षद

    वार्ड 48 शहर के बीजेपी पार्षद  अरविंद वर्मा के अनुसार उनके पास दरोगा की शिकायतें आई हैं. अरविंद का कहना है कि दरोगा सुमित स्थानिय लोगों मोबाइल कॉल रिसीव नहीं करते हैं. चाहे उनका अधिकारी हो या कोई स्थानीय वासी, अगर कोई समस्या बता रहा हैं, तो उसका समाधान दरोगा को करना चाहिए. कोई व्यक्ति उन्हें उनका घर का काम तो नहीं बताएगा.