MP:अपने ही BMO को मारने स्टूल लेकर दौड़े डॉक्टर साहब, सरकारी अस्पताल बना अखाड़ा..देखें video

    मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल में स्थित डिंडौरी जिले में एक सरकारी अस्पताल इन दिनों अखाड़ा बना हुआ है। दरअसल, यहां का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें डॉ अशोक गौर ने बीएमओ डॉ सतेंद्र परस्ते को दौड़ाते हुए दिखाई दिए हैं।

    इतना ही नहीं डॉक्टर गौर अपने ही बीएमओ को मारने स्टूल लेकर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बीएमओ डाक्टर सतेंद्र परस्ते ने भागकर जान बचाई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह घटना सामुदायिक स्वास्थ केंद्र शहपुरा की बताई जा रही है। इस मामले की शहपुरा थाने में शिकायत भी की गई है। अब पुलिस द्वारा इस मामले की जांच और छानबीन की जा रही है।