नई दिल्ली :महाकुंभ मेले, प्रयागराज के दौरान रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं मोनालिसा भोंसले ने #केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान से शादी कर ली।
शादी से पहले #मोनालिसा भोंसले ने बुधवार को #तिरुवनंतपुरम (या #त्रिवेंद्रम) में पुलिस से अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने और उससे शादी करने के लिए प्रोटेक्शन मांगा।
मोनालिसा एक फिल्म की शूटिंग के लिए केरल के तिरुवनंतपुरम में थीं, पुलिस प्रोटेक्शन मिलने के बाद, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ ऐतिहासिक अरुमानूर शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ, मीडिया और राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी में शादी कर ली।
मोनालिसा ने आरोप लगाया कि उनके पिता, विजय सिंह भोंसले, अपनी पसंद के आदमी से ज़बरदस्ती शादी करने के लिए लगातार दबाव डाल रहे थे।

