महाराष्ट्र के वर्धा में महिला डॉक्टर को थप्पड़, पुलिस के सामने मारा!..CCTV..video

    वर्धा, महाराष्ट्र | R Khulasa Report

    महाराष्ट्र के वर्धा जिले के आर्वी तालुका के तलेगांव श्यामजी पंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में एक शर्मनाक घटना हुई है।

    क्या हुआ?

    • पुलिस 5 जवानों के साथ एक आरोपी कादिर अली रज्जाक अली को मेडिकल जांच के लिए PHC लाई थी। कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल होना जरूरी था।
    • ड्यूटी पर थीं डॉ. श्रद्धा भुमरे। उन्होंने जांच पूरी की और आरोपी से कागजों पर साइन करने को कहा।
    • साइन करते ही आरोपी ने अचानक गुस्से में आकर पुलिस की मौजूदगी में ही डॉ. श्रद्धा को थप्पड़ मार दिया।
    • पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    • आरोपी इसी गांव का रहने वाला है और उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    डॉक्टरों में भारी आक्रोश:
    घटना के बाद राजपत्रित चिकित्सा अधिकारी संघ (Gazetted Medical Officers Association) ने जिलाधिकारी Vanmathi C से मिलकर लिखित शिकायत दी है।

    डॉक्टरों ने कहा:

    “अगर डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं तो मरीजों का इलाज कैसे होगा? हमें कड़ी सुरक्षा चाहिए”

    चेतावनी: अगर सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई तो OPD सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। मामला राज्य स्तरीय संगठन MAGMO (Maharashtra Association of Gazetted Medical Officers) तक पहुंच गया है।

    पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने मौके पर आरोपी को पकड़ कर काबू में लिया। उस पर सरकारी कर्मचारी से मारपीट का केस दर्ज किया गया है।