Live video गोली मारते ही मौके पर गिरा राम गोपाल मिश्रा, छत पर झंडा लगाने के दौरान मारी गयी थी गोली !!

0
bahraich-murder-1729139704

Toran Kumar reporter

उत्तर प्रदेश के बहराइच में राम गोपाल मिश्रा की हत्या का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही वह हरे रंग के झंडे को उठाता है, वैसे ही उसे गोली मार दी जाती है। इसके बाद वह नीचे गिर जाता है। बहराइच के महसी में यह हिंसा हुई थी। यहां महराजगंज से राम गोपाल मिश्रा का आखिरी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली लगते ही राम गोपाल मिश्रा मौके पर गिर गया था। इसके बाद उसके साथ बर्बरता की गई। राम गोपाल को छत पर झंडा लगाने के दौरान गोली मारी गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बहराइच में हिंसा खत्म होने के तीन दिन बाद इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई है। बुधवार देर रात 12 बजे इंटरनेट सेवा शुरू हुई। बहराइच में दंगों के बाद से इसे बंद कर दिया गया था।

महराजगंज में क्या हुआ था?

मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प हुई थी। विवाद डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद जमकर हिंसा हुई। आगजनी और पत्थरबाजी के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। राम गोपाल इस दौरान एक घर की छत पर भगवा झंडा फहरा रहा था। इसी बीच उसे गोली मार दी गई थी। गोली लगने के बाद वह नीचे गिर गया और उसे घर के अंदर ले जाकर बर्बरता की गई। अस्पताल ले जाते समय रामगोपाल की मौत हो गई।

मौत के बाद बड़ा बवाल
रामगोपाल की मौत के बाद बवाल बढ़ गया था। परिजन उसका शव लेकर विरोध प्रदर्शन में लग गए। अन्य लोग भी उनके साथ थे। इस दौरान उपद्रवियों ने कई घरों में आग लगा दी। अस्पताल, शो रूम और कारें भी फूंक दी। अंत में एसटीएफ चीफ को पिस्टल लेकर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। इसके बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य हुए हैं। हालांकि, अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed