झारखंड,सरायकेला:कपाली टीओपी क्षेत्र में गुरुवार को लूट,बंदूक की नोक पर 1.5 लाख की लूट।..CCTV..video

चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डेमडुबी में गुरुवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया. विरोध करने पर अपराधियों ने एक राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी क्षेत्र से कलेक्शन कर लौट रहा था. डेमडुबी के पास पहले से घात लगाकर खड़े बाइक सवार अपराधियों ने उसे रोक लिया. वहीं, रुपयों से भरा बैग छीनने लगे. कर्मी ने विरोध किया, तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी. इसके बाद बैग लेकर फरार हो गये. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं. चश्मदीदों से पूछताछ की है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.