Jharkhand:देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 07 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand:देवघर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर (IPS) के निर्देश पर और पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पाथरौल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 07 शातिर साइबर ठगों को दबोचा गया है।
इन अपराधियों के पास से भारी मात्रा में फर्जी सिम, एटीएम और नकद बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ये देश भर के भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए कर रहे थे।
📱 बरामद सामानों की विवरणी:
मोबाईल फोन: 09
सिम कार्ड: 16
ए०टी०एम० कार्ड: 17
चैकबुक / पासबुक: 03 / 01
नगद राशि: ₹45,000/-
वाहन: 01 (टाटा पंच)
प्रतिबिम्ब सिम: 02
(तकनीकी जांच में इन मोबाइल नंबरों और IMEI के खिलाफ कई राज्यों में ठगी के मामले दर्ज पाए गए हैं)
⚠️ सावधान रहें! जानिए इन ठगों का तरीका (Modus Operandi):
यह गैंग आम लोगों को फंसाने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल करता था:
फर्जी कस्टमर केयर: Google Pay, PhonePe, PayTM, Flipkart और Amazon Pay का फर्जी अधिकारी बनकर कैशबैक का लालच देना।
फर्जी APK फाइल्स: PM किसान योजना, बिजली बिल या RTO चालान के नाम पर फर्जी लिंक/APK फाइल भेजकर मोबाइल का पूरा एक्सेस हैक करना।
Airtel Payment Bank फ्रॉड: फर्जी बैंक अधिकारी बनकर Airtel Thanks App के जरिए कार्ड बंद होने और उसे चालू कराने के नाम पर ठगी।
क्रेडिट कार्ड फ्रॉड: क्रेडिट कार्ड का अधिकारी बनकर लोगों के खातों से पैसे उड़ाना।
👮 छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
पु०नि० ललित खलखो (साईबर थाना, देवघर)
पु०अ०नि० दिलीप कुमार बिलुंग (थाना प्रभारी, पाथरौल) एवं उनकी टीम
📞 आपकी सुरक्षा के लिए देवघर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर्स:
साइबर हेल्प लाइन नंबर: 1930
वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा हेल्पलाइन: 9296913007
व्हाट्सप्प चैटबॉट नंबर: 9296913006
कंट्रोल रूम नंबर: 9241821642 / 112
“देवघर पुलिसः आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता”