सीहोर:प्राचीन गणेश मंदिर में गुंडागर्दी,धारदार हथियार लेकर मंदिर में घुसा,पुजारी से अभद्रता की, गाली-गलौज और मारपीट की भी कोशिश,घटना का वीडियो वायरल, पुजारी ने मंडी थाने में दर्ज कराई शिकायत..Video

    मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर जिले के नगरीय क्षेत्र में स्थित प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर (Chintaman Ganesh Mandir) में विवाद की स्थिति बन गई. मंदिर के पुजारी जय दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि सीहोर गणेश मंदिर पर पुजारी और कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला. वीडियो में एक आदमी धारदार हथियार लेकर मंदिर प्रांगण में हंगामा करते हुए नजर आ रहा है.

    जानकारी के अनुसार, सीहोर में स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में वहां के पुजारी और कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की करने का वीडियो सामने आया. इसमें एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लिए मंदिर परिसर में हंगामा कर रहा है और बार-बार हथियार भी दिखा रहा है. बताया गया कि दोपहर में जब मंदिर पर पुजारी के बेटे जय दुबे और मंदिर के प्रमुख कार्यकर्ता लोकेश सोनी मंदिर में थे, तभी यह व्यक्ति मंदिर में पहुंचा और उन्होंने कहा कि उन्होंने मंदिर के संबंध में चल रहे केस को लेकर पुजारी के पक्ष में बहुत पैसे खर्च किए हैं. वह पैसे उन्हें वापस चाहिए. 24 घंटे में पैसे नहीं मिले, तो वह और बड़ा हमला करेंगे.

    पुलिस ने नहीं लिया मामले को गंभीरता से

    इस घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहां कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नजर नहीं आ रहा है ना ही कोई पुलिसकर्मी बीच बचाव करते नजर आ रहा है. सीएसपी अभिनंदना शर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है मामले को देखते हैं