इंदौर शर्मसार: सड़क पर ढाई घंटे तक अर्धनग्न हालत में भटकती रही रेप पीड़िता, सीसीटीवी फुटेज में हुआ बड़ा खुलासा

0
indore-news-114509261

Tarun Kumar reporter

मध्य प्रदेश के इंदौर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मानसिक दिव्यांग महिला से रेप किया गया, इसके बाद वह पूरी रात सड़क पर बिना कपड़ों के घूमती रही। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी रेप पीड़िता को अपने साथ लेकर जाते दिख रहा है।

20 साल का है आरोपी

मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, इंदौर में मानसिक रोग से जूझ रही 40 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार

किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ कथित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिनमें से एक वीडियो में पूरे कपड़े पहनी महिला को आरोपी अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है और दुष्कर्म के बाद के दूसरे वीडियो में महिला निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर घूमती नजर आ रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र में 20 साल के युवक ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात 40 साल की इस महिला से दुष्कर्म किया।

उन्होंने आगे बताया कि दुष्कर्म पीड़ित महिला मानसिक रोग से जूझ रही है। शर्मा ने यह भी बताया ‘‘आरोपी को महिला सड़क पर अकेली घूमती दिखी। वह उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया।’’ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस की ‘‘डायल 100’’ गाड़ी के कर्मियों ने महिला को देखा और उसकी मेडिकल जांच कराई। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया।

सदर बाजार थाने के प्रभारी तरुण सिंह भाटी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म पीड़ित महिला को मानसिक रोग के इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed