बडगाम के गलवानपोरा में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुदासिर अहमद मीर को गिरफ्तार कर लिया है。एसएसपी बडगाम केके हरिप्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है。
बडगाम, J&K | गलवानपोरा में 12 साल की लड़की के कथित रेप और मर्डर पर, SSP बडगाम केके हरिप्रसाद ने कहा, “हमने इस केस में बहुत सारे सबूत इकट्ठा किए हैं… इन सबूतों के आधार पर, हमने पिछले 36 घंटों में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनमें से कई से पूछताछ की है। हमारी पूछताछ के दौरान, हमें पता चला है कि इस केस में एक लोकल व्यक्ति के शामिल होने की संभावना है… क्राइम के पीछे का मकसद और घटनाओं का क्रम अभी भी जांच के दायरे में है… पब्लिक सेंटिमेंट काफी ज़्यादा है। कृपया पुलिस जांच पर अपना भरोसा बनाए रखें।
घटना: शनिवार शाम कुरान पढ़ने गई बच्ची लापता हो गई थी और रविवार सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में मिला था。
कार्रवाई: पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(1) और 103 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

