छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीजेपी प्रत्याशियों की विजय रैली : फटाखों की चिंगारी से बारदाने में लगी आग.…Video…

image-2025-02-15T222051.130

Toran Kumar reporter

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में। निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद बिलासपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. भाजपा की स्वागत रैली के दौरान पटाखा फोड़ने से बारदाना गोदाम में आग लग गई. देखते ही देखते आग फैल गई. यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्वागत रैली के दौरान जैसे ही पटाखे फोड़े गए, उनमें से एक चिंगारी गोदाम की छत में रखे बारदाने पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी.

You may have missed