इम्फाल पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: KCP (PWG) का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

इम्फाल (R Khulasa)।* मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में सीडीओ इम्फाल पश्चिम की एक टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीडीओ इम्फाल पश्चिम की टीम ने पटसोई पीएस के अंतर्गत लेइटोंग मैनिंग लीकाई में तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी अभियान के दौरान टीम ने कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP – पीपुल्स वॉर ग्रुप) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
खुंद्रकपम बीरेन मीतेई उर्फ केथबी उर्फ नानाओ (35 वर्ष)
पिता – ख. इंगोचा मीतेई
निवासी – सैरेमखुल मायाई लीकाई, इम्फाल पश्चिम जिला

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से KCP (PWG) के 19 मांग पत्र (Extortion Demand Letters) बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी क्षेत्र में व्यापारियों और आम लोगों को डरा-धमकाकर वसूली के लिए ये मांग पत्र बांटता था।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में संगठन के अन्य सदस्यों के बारे में भी अहम खुलासे होने की संभावना है।