IED Recovered In Bijapur:नये साल पर माओवादियों के IED साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी..video

    Toran Kumar reporter

    IED Recovered In Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में साल के पहले दिन सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जवानों ने नक्सलियों की लगाई आईईडी को बरामद कर उसे डिफ्यूज कर दिया है. पूरा मामला जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिमापुर और तर्रेम के बंदलएलका नाला के पास का है. 

    यहां मिली है IED

    दरअसल बुधवार को जवानों की टीम जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र और तर्रेम थाना क्षेत्र की और निकली थी. यहां नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से आईईडी लगाकर रखा था. इसे जवानों ने खोज निकाला. सीआरपीएफ 168 बटालियन और थाना बासागुड़ा की टीम डयूटीपर निकली थी. तिमापुर दुर्गा मंदिर गोठान के पास पगडण्डी मार्ग पर जवानों को एक आईईडी मिली. जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए इलाके की सर्चिंग की तो एक के बाद एक 08 नग IED बरामद हुई. इसे बीडीएस की टीम ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया.

    यहां भी मिली कामयाबी

    थाना तर्रेम क्षेत्र में आज बुधवार को ही  कोबरा 205 वाहिनी की टीम ने कोण्डापल्ली और छुटवाई के बीच बंदलएलका नाला की ओर निकली थी. यहां भी नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से आईईडी को छिपाकर रखा था. जवानों ने यहां से  03-03 किलोग्राम के 02 प्रेशर IED  बरामद कर नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है. कोबरा 205 की बीडीएस टीम ने IED को मौके पर सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया.