Horoscope Today: June 27, 2023.आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, हनुमान जी करेंगे बेड़ा पार, हर तरफ से मिलेगा लाभ ही लाभ

27 June 2023: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर सुबह 6 बजकर 8 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आज कश्मीर में शरीक भगवती मेले का आयोजन होगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि की महिलाएं जो बिजनेस कर रही हैं, उनके लिए दिन ख़ास रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में वर्कआउट आपको फिट रखेगा। बेरोजगारों को नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। प्रतियोगी परीक्षा में आपकी मेहनत जरूर सफलता दिलाएगी। वाहन खरीदने में फैमिली का पूरा सपोर्ट मिलेगा। मीडिया से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस की किसी इम्पोर्टेन्ट मीटिंग में आपका परफॉरमेंस सबको पसंद आएगा।

लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर – 5

वृष राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। जॉब ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में चल रही अनबन ख़त्म होगी, आपके विवाहित जीवन में खुशियां आएंगी। दोस्त के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है, किसी बात को लेकर आप दोनों बेहद खुश होंगे। इस राशि के बेकरी कारोबारियों को आज बड़ा आर्डर मिल सकता है। 

  • लकी रंग – सिल्वर 
  • लकी नंबर – 8

मिथुन राशि

आज का दिन बिजनेस के नजरिये से सफलता दिलाने वाला है। रियलस्टेट के कारोबारियों की कोई डील फाइनल होगी। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो किसी बड़े की राय लेना सही रहेगा। ऑफिस वर्क ज्यादा हो सकता है, आपको कोई बड़ा टारगेट भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के नजरिये से दिन बढ़िया रहेगा। एस.एस.सी एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों को दोगुनी मेहनत करनी पड़ सकती है। अपनी छोटी-छोटी सफलताओं से जल्द तरक्की तक पहुंचने में सफल रहेंगे। 

  • लकी रंग – हरा 
  • लकी नंबर – 4

कर्क राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कई दिनों से किसी बात को लेकर आपके मन में चल रहे प्रश्नों के जवाब आज मिलेंगे। आर्थिक रूप से आपके फ्रेंड आपसे मदद मांग सकते हैं। लवमेट अपनी लाइफस्टाइल में कुछ चेंजेस कर सकते हैं। मेडिकल साइंस के स्टूडेंट्स का दिन बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आप फिट रहेंगे, लेकिन बी.पी से परेशान लोगों को खाने पीने पर भी परहेज करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग मजबूत बनेगी। 

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर – 7

सिंह राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी काम में जल्दबाजी से आपका काम खराब हो सकता है। घुटने की समस्या से परेशान लोगों को काफी राहत मिलेगी। सोशल वर्कर्स का दिन अच्छा रहेगा, जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। आप जो कुछ भी सीखेंगे, वो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। दांपत्य रिश्ते में मिठास बढ़ेगी, आप किसी धार्मिक आयोजन में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। लवमेट का रिश्ता मधुरता से भरपूर रहने वाला है। 

  • लकी रंग – गोल्डन 
  • लकी नंबर – 4

कन्या राशि

आज आपका दिन ठीक रहेगा। कोई बिजनेस मीटिंग प्लान कर रहे हैं, तो उसमें सक्सेस मिलेगी। इस राशि के टेक्निकल स्टूडेंट्स को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। इस राशि की महिलाएं जो बुटीक का कारोबार कर रही हैं, उन्हें बड़ा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ एन्जॉय करने का प्लान बनाएंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी, आप कुछ सेविंग्स कर सकते हैं।  आपकी परेशानियों का निवारण होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आप फिट रहेंगे। लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

  • लकी रंग – पीला 
  • लकी नंबर – 7

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आपके कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी, आपको कोई अच्छी जॉब मिलेगी। लवमेट्स का रिश्ता मधुरता से भरपूर रहेगा।  दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी टेंशन दूर हो जाएंगी। अपनी कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। किसी पुराने फ्रेंड से फ़ोन पर बात होगी, जिससे आपको बेहद ख़ुशी होगी। 

  • लकी रंग – पिंक 
  • लकी नंबर – 2

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपको घर गृहस्थी से जुड़ा कोई भी डिसीजन लेने से पहले अच्छे से सोच लेना चाहिए। किसी घरेलू कार्य को पूरा करने में परिवार का सहयोग मिलेगा, सब मिल-जुल कर काम को पूरा करेंगे। बड़ों का सुझाव आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के मैनेजमेंट स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए खानपान का विशेष ख्याल रखें। मिमिक्री आर्टिस्ट को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। अगर आज जॉब की तलाश में है तो किसी दोस्त के सहयोग से जॉब पाने में सफल होंगे। 

लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर – 6

धनु राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको सीनियर्स के साथ काम करके कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होंगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन करियर में कुछ नए बदलाव लेकर आया है। आप जो भी करने की कोशिश करेंगे, उसमे निश्चित ही सफलता मिलेगी। जरूरत से ज्यादा किसी चीज में न उलझें। आप वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं, परिवार से इस बारे में बात कर सकते हैं।  आपकी मेहनत आपको सफलता दिलाने में मददगार साबित होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से दिन बढ़िया रहेगा। जॉइंट फैमिली के लोगों के बीच प्यार बढ़ेगा। लवमेटस की लाइफ में आज कुछ ऐसे लम्हे आएंगे, जो उनके लिए ख़ास बनेंगे। 

  • लकी रंग – सिल्वर 
  • लकी नंबर – 7

मकर राशि

आज आपका दिन व्यवसाय में तरक्की दिलाएगा। पूरा दिन आप किसी बात से बेहद खुश रहेंगे। आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोग जो इकोनॉमिक्स टीचर हैं उनके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के लोग जिनकी शादी की बात चल रही है, उनका रिश्ता फाइनल हो सकता है। इस राशि के प्रोफेसर के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के डेकोरेशन कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। 

  • लकी रंग – हरा 
  • लकी नंबर – 1

कुंभ राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा।  इस राशि के वकीलों के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी केस में जीत हासिल होगी।  घरवालों को आपके किसी काम से बेहद ख़ुशी होगी। आपके स्वास्थय में सुधार आएगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उसकी जानकारी जरूर कर लें।  घर में छोटा-मोटा धार्मिक आयोजन हो सकता है। एम.टेक स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। लवमेट्स आज कहीं घूमने का प्लान करेंगे। 

  • लकी रंग – मैरून 
  • लकी नंबर – 9

मीन राशि

आपका दिन शानदार रहेगा। किसी फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं।  आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आप किसी भी कार्य के लिए अपने आपको मानसिक रूप से तैयार रखेंगे। बड़े भाई से बिजनेस के सिलसिले में जानकारी मिलेगी। आपके जो काम रुके थे आज उसे पूरा कर सकते हैं। इस राशि के म्यूजिक के शौक़ीन लोग कुछ नया कंपोज़ कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको काम के सिलसिले में आउट ऑफ़ स्टेशन जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको काम की नई जिम्मेदारी मिल सकती है।  

  • लकी रंग – पीच 
  • लकी नंबर – 5 

Leave a Reply