Horoscope Today: 4 Dec 2025 :जानिए आज का राशिफल क्या कहते आप के सितारे पढ़िए

4 December 2025 :आज 4 दिसंबर मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 54 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। दोपहर तक शिव योग और कृत्तिका नक्षत्र का विशेष प्रभाव रहने से दिन धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण बन गया है। इसके अलावा स्नान दान व्रतादि की पूर्णिमा और दत्तात्रेय जयंती है। ज्योतिष के अनुसार ऐसे योग में किए गए कार्य शुभ फल प्रदान करते हैं। इसी क्रम में जानते हैं 12 राशियों का आज का पूरा राशिफल।

मेष राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियां बढ़ेगी। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। 

शुभ रंग – मैरून
शुभ अंक – 8

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सिखाना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। आज आपको कामों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। 
शुभ रंग – ब्राउन
शुभ अंक – 3

मिथुन राशि

मिथुन राशि

आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – 9

कर्क राशि

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। करियर में भी आपको गुरुजन का मार्गदर्शन मिलने से आसानी होगी।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – 2

सिंह राशि

आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। रोजमर्रा की जिंदगी में आज कुछ नयापन आ सकता है। बच्चों को शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। 
शुभ रंग – सिल्वर
शुभ अंक – 2

कन्या राशि

कन्या राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। अगर आपको लगता है कि आप दुनिया की दौड़ भाग भरी जिंदगी में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए वक्त निकालेंगे और अपने व्यक्तित्व का आकलन करेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा।
शुभ रंग – पिंक
शुभ अंक – 4

तुला राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। 
शुभ रंग – ऑरेंज
शुभ अंक – 6

वृश्चिक राशि

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। जॉब कर रहे लोगों को आज दिए गए काम को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है। 
शुभ रंग – ब्लू
शुभ अंक – 4

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। आज यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। 
शुभ रंग – येलो
शुभ अंक – 6

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। रिश्तेदार आज आपको बिजनेस बढ़ाने के लिए सुझाव देगा।
शुभ रंग – पर्पल
शुभ अंक – 3

कुम्भ राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार में सामान्य रूप से लाभ बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आएगी। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। 
शुभ रंग – ग्रीन
शुभ अंक – 8

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करना होगा। आज फैमिली टाइम बिताने को मिलेगा, जिससे परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। 
शुभ रंग – व्हाइट
शुभ अंक – 2