Horoscope.Today.09 October2024:माता कालरात्रि की कृपा से इन लोगों के जीवन में आएगी खुशहाली, हर क्षेत्र में करेंगे प्रगति, पढ़ें आज का राशिफल

    9 October2024 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का छठवां दिन है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही लोगो के बीच आपकी प्रसंशा होगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। किसी मित्र की सहायता करने का योग बनेगा। माता कालरात्रि के सामने घी का दीपक जलाएं, धन धान्य में बढोतरी होगी ।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 4

    वृष राशि

    आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी के साथ साझेदारी करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा । जीवनसाथी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। मां दुर्गा की आरती करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि

    आज का दिन खुशियाँ देने वाला साबित होगा। बच्चे आज अपनी पढाई का शेड्यूल बदलेंगे, पढने में मन लगा रहेगा | शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेंगा। नौकरी कर रहे लोगों का आज प्रमोशन के योग बन रहे है। महिलाओं को आज ऑफिस मे वर्कलोड कम रहेगा, जिससे आप अपने वर्क कों टाइमली पूरा कर लेंगे । जल में कुछ दाने चावल के डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा ।

    • शुभ रंग- वाइलेट
    • शुभ अंक- 1

    कर्क राशि

    आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। आज किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, अच्छा रिजल्ट देखने कों मिलेगा । जो लोग कपड़े के व्यापारसे जुड़े हैं, उनके काम की गति बढेगी। आज दूसरों के मामलो में अपनी राय रखनेसे भी आपको बचना चाहिए। माता को पुये का भोग लगायें, कारोबार में आ रही समस्याएं दूर होंगी ।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 5

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनायेंगे। वकीलों को आज किसी पुराने मुददे पर बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिलेगी, साथ ही उनकी नये क्लाइंट्स से मुलाक़ात होगी। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनायें रखे, रिश्तो में मजबूती आयेगी। घुटनों से सम्बंधित समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा | मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी ।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 3

    कन्या राशि

    आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में हर कोई आपके कार्यो से प्रभावित होगा। आज आपके घर आपसे मिलने कोई रिश्तेदार आयेगा। आज उनके साथ अलग-अलग व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। आज आप जीवनसाथी को कोई ज्वेलरी उपहार देंगे, जिससे आपके रिश्तें बेहतर होंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस से जुडी हैं, उनके लिए आज लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 3

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ जरुरी कार्यों की वजह से आज आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ेगा। अगर आप कही पैसा निवेश करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर बात-चीत करेंगे, और उस पर विचार करेंगे। आईटी के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को जॉब का ऑफर मिलेगा । मां दुर्गा को हलवे का भोग लगायें, जीवन में समृद्धि बनी रहगी।

    • शुभ रंग-लाल
    • शुभ अंक- 2

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। विरोधी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएगे। इस राशि के बच्चे स्कूल का होमवर्क पूरा करने में किसी की मदद लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है | घर के बड़े आज आपको बेहतरीन सुझाव देंगे। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 5

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ बढ़ायेंगे, वो जरुर सफल होगा। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट सम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा। माता के दर्शन करें, किस्मत का साथ बना रहेगा।

    • शुभ रंग- औरेंज
    • शुभ अंक- 7

    मकर राशि

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। आज आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। आज आप कठिन परिस्थितियों में भी सटीक फैसले लेंगे। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढ़ेगी । धर्म स्थल पर घी का दान करें, पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

    • शुभ रंग- मैरून
    • शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि

    आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। आपको जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। वेब डिजाइनिग का काम करने वालों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। किसी जरूरतमंद को वस्त्र दें, जीवन में खुशहाली आयेगी।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 6

    मीन राशि

    आज आपकी आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। शाम को आप घर वालों के साथ मिलकर अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार के प्रति आज की गयी कोशिशें, भविष्य में रंग लायेंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा । सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा । मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1