Goa Airport: मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरी बिजली, रनवे की लाइटें हुईं क्षतिग्रस्त; 6 उड़ानों को किया गया डायवर्ट..video

    Goa Airport: गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (MIA) पर बिजली गिरने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच एक चमकती हुई रोशनी एयरपोर्ट  पर गिरती है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 22 मई का है. दरअसल, उस दिन शाम करीब 5.15 बजे बिजली गिरने से रनवे के किनारे की लाइटें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं. इसके बाद 6 उड़ानों को डायवर्ट किया गया था. हालांकि, क्षतिग्रस्त लाइटों को ठीक करके दो घंटे के भीतर एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य कर दिया गया था.