Fire breaks out in Korba-Visakhapatnam Express: जब धू-धू कर जलने लगीं कोरबा एक्सप्रेस की बोगियां, ट्रेन के विशाखापट्टनम पहुंचने पर बड़ा हादसा, Video

    Korba Express Fire: विशाखापट्टनम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक यात्री ट्रेन की तीन बोगियों में आग लग गई. ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी. इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि आग कोरबा एक्सप्रेस में लगी. कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस के तीन एसी कोच रविवार सुबह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद आग में जल गए.

    खबरों की मानें तो आग A-1 कोच के पास लगी, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. रेलवे के अधिकारी फौरन हरकत में आ गए. उन्होंने सभी यात्रियों को को सुरक्षित बाहर निकाला. आग तीन कोचों तक फैल गई थी.

    तिरुपति के लिए रवाना होना था ट्रेन को
    सभी यात्रियों को बिना किसी नुकसान के बाहर निकाल लिया गया है. आग पर भी काबू पा लिया गया है. कोरबा से आने के बाद ट्रेन को तिरुपति के लिए रवाना होना था. एक अधिकारी ने बताया कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.