छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में:अबूझमाड़ के कोहकामेटा में DRG-STF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़दो महिला माओवादी ढेर

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है. जिले के अबूझमाड़ के घने जंगलों में भीषण मुठभेड़ शुरू हुई. सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में अब तक दो नक्सली मारे गए हैं. सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से नक्सली कोर इलाके में बड़े स्तर पर संयुक्त अभियान चला रहे हैं. इस अभियान में जिला पुलिस बल और केंद्रीय अर्धसैनिक बल शामिल हैं.

    पिछले कुछ दिनों से नक्सली हिंसा से जुड़े मामलों में भारी गिरावट देखी गई है. ये बात हाल ही में जारी हुए आंकड़ों में सामने आई है. 1440 आत्मसमर्पण, 1464 गिरफ्तारियां, 821 हथियारों और 1360 बारूदी सुरंगों की बरामदगी हुई है. इससे यह पता चलता है कि सिक्योरिटी फोर्सेज ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है, जिसका जमीन पर असर हुआ है.

    बता दें कि 123 महिला नक्सलियों ने सरेंडर किया और 79 महिलाएं गिरफ्तार हुईं. इससे यह पता चलता है कि नारी शक्ति भी बदलाव का बड़ा हिस्सा बन रही है. नक्सलियों की एक्टिविटीज में कमी और सरेंडर में बढ़ोतरी सरकार की रणनीति की सफलता को साबित करती है