दिल्ली | नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ‘ऑपरेशन ग्लोबल-हंट’ के तहत तुर्की से वांछित ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को वापस लाने में सफलता हासिल की है।
आज सुबह नई दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर पहुँचते ही NCB ने उसे हिरासत में ले लिया। उसे आज अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
सलीम डोला (59 वर्ष, मुंबई का रहने वाला) मार्च 2024 में भारत के अनुरोध पर जारी INTERPOL रेड नोटिस का विषय था। भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में उस पर मुकदमा चलाने के लिए उसकी तलाश थी और वह भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों से फरार चल रहा था।

