दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की कार पर आज नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

    Toran Kumar reporter

    Attack on Arvind Kejriwal : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजधानी में सभी पार्टियां मैदान में उतर चुकी है, अरविंद केजरीवाल भी आज नई दिल्ली सीट पर चुनाव प्रचार करने उतरे थे, इस दौरान उनकी गाड़ी पर किसी से पत्थर फेंक दिए, ये जानकारी आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा- ‘हार के डर से बौखलाई बीजेपी, अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल पर हमला। BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें। बीजेपी वालों तुम्हारे इस कायराना हमले से केजरीवाल जी डरने वाले नहीं हैं, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी।’