Toran Kumar reporter

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने खूनी खेल को अंजाम दिया है। बता दें कि नक्सलियों में 2 पूर्व सरपंच की हत्या कर दी है। वहीं, हत्या के बाद पर्चे के साथ शव को सड़क पर फेंक दिया।

यह पूरा मामला बीजापुर के भैरमगढ़ और नैमेड थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों पूर्व सरपंचों का कल अपहरण किया गया था, जिसके बाद आज उनकी हत्या कर शव फेंका गया है। दोनों के शव अलग-अलग जगह से मिले। साथ में पर्चा भी मिला, जिसमें BJP से जुड़ने का आरोप लगाया था। इधर, अपहरण के बाद एक पूर्व सरपंच की बेटी ने वीडियो जारी कर पिता की रिहा की गुहार लगाई थी। बावजूद इसके नक्सलियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

नक्सलियों ने शव के साथ पर्चा भी रखा था, जिसमें लिखा था, ‘बीजापुर भैरमगढ़ ब्लॉक, जांगला थाना, ग्राम आदवाड़ा के परसा सूकलू (भाजपा कार्यकर्ता) को दो-तीन बार चेतावनी दी गई थी, फिर भी इनको समझ में नहीं आया। इसलिए चौथे बार में पीएलजीए द्वारा परसा सुकलू को मौत की सजा दी गई। इतना ही नहीं नक्सलियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अगर भाजपा का साथ नहीं छोड़ा तो मौत की सजा जरूर मिलेगी।