Crime news:दिल्ली ख्याला इलाके में मां ने बेटे को शादी करने से मना किया तो, कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी

    Delhi डीसीपी विचित्र वीर ने कुछ ही देर मामले का खुलासा कर दिया और पुलिस को लगातार गुमराह कर रहे आरोपी बेटे सावन को गिरफ़्तार कर लिया

    पूछताछ में आरोपी सावन ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई कपिल की शादी हाल ही में तय हुई थी, जिस पर उसने अपनी मां से शादी की बात कही लेकिन उसकी मां ने उसे डांटा और धमकी दी कि अगर उसने फिर से शादी की बात कही, तो वह उसकी संपत्ति में से कुछ नहीं देगी

    इस बात से सावन को बहुत दुख हुआ और उसने अपनी मां को मारने की योजना बनाई उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए बहाने बनाए, लेकिन पुलिस ने उसके प्लान को विफल कर दिया और अपराध का पता लगा लिया

    मृतक महिला सुलोचना के परिवार में दो बेटे हैं, कपिल (26/27 वर्ष) और सावन (22 वर्ष)। कपिल एक कंपनी में एकाउंटेंट के रूप में काम करता है, जबकि सावन एक चैंपियन वाहन चलाता है