Crime news:नोएडा पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

    Toran Kumar reporter

    UP:नोएडा पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी पहले इलाके में किराए का मकान ढूंढते और फिर लड़की को शिफ्ट कर देते थे। सबसे पहले मकान मालिक ही निशाना बनता। लड़की सेक्स ऑफर करती थी.. जिससे आसानी से अमीरजादे फंस जाते थे। अब गैंग का सरगना बादल उर्फ़ कालू सिंह व BA के छात्र प्रिंस के साथ वह लड़की भी पकड़ी गई हैं जो ग्राहक फंसाती थी।

    यह गैंग पहले भी गाजियाबाद के अंकुर विहार में एक मकान मालिक से साढ़े 5 लाख रुपये वसूल चुका है।गिरोह के सरगना बादल पर पहले से ही 11 केस दर्ज हैं।वह लगातार अपना नाम बदलता रहता है। यह गैंग दिल्ली-NCR में कई लोगों को इसी तरीके से ठग चुका है। पुलिस अब इनके अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।