CM Vishnudeo Sai cabinet: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री साय ने बंद लिफाफे में शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों की लिस्ट राजभवन को भेजी थी।

    Neeraj Singh Rajpurohit
    (Correspondent Rkhulasa)

    रायपुर: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री साय ने बंद लिफाफे में शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों की लिस्ट राजभवन को भेजी थी। इसके बाद राज्यपाल ने लिस्ट में हस्ताक्षर कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। इसके बाद विभागों का बंटवारा हो गया ।

    ॰जानें, किसे, कौन सा मिला विभाग:

    ॰विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री॰
    सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी) परिवहन विभाग, अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित न किए गए हो।

    ॰अरुण साव, उपमुख्यमंत्री॰
    लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग

    ॰विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री॰
    गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग

    ॰बृजमोहन अग्रवाल॰
    स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग

    ॰राम विचार नेताम॰
    आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग

    ॰दयाल दास बघेल॰
    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

    ॰केदार कश्यप॰
    वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग

    ॰लखन लाल देवांगन॰
    वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग

    ॰श्याम बिहारी जायसवाल॰
    लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन

    ॰ओपी चौधरी॰
    वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी

    ॰लक्ष्मी राजवाड़े॰
    महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग

    ॰टंकराम वर्मा॰
    खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग