छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा में युवती पर एसिड अटैक के दोनों आरोपियों को आज @BalodPolice ने सख्त संदेश देते हुए मुंडन कराकर पैदल ही कोर्ट ले गई।
घड़ी चौक पर जनाक्रोश – कालिख फेंकी:
जैसे ही आरोपी घड़ी चौक पहुंचे, पहले से मौजूद गुस्साई भीड़ ने उनके चेहरे पर कालिख फेंक दी। पूरे इलाके में इस घटना के बाद से जबरदस्त आक्रोश है।
छात्रों ने लगाए फांसी के नारे:
मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं ने “दोनों आरोपियों को फांसी दो” के नारे लगाए। लोगों की एक ही मांग है – फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो और कड़ी सजा मिले।
R Khulasa की मांग: आरोपियों को एसिड आखिर मिला कहां से? इसकी जांच हो और एसिड बेचने वाले को भी समान धारा में आरोपी बनाया जाए।

