Chhattisgarh Weather Update:छत्तीसगढ़ प्रदेश के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड शुरू हुई तापमान में गिरावट छाने लगा कोहरा मौसम विभाग।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई हो चुकी है और ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-सुबह कोहरा छा रहा है और ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अब तापमान में गिरावट होगी और धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाए रहेगा।

शनिवार सुबह छाया कोहरा

Chhattisgarh Weather Update : बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान लगाया है। शनिवार की सुबह राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में कोहरा छाया हुआ था और हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

तापमान में होगी गिरावट

Chhattisgarh Weather Update : ठंड की दस्तक ने प्रदेश का मौसम खुशनुमा कर दिया है। शुक्रवार रात को हल्की ठंड का एहसास हुआ था और शनिवार सुबह भी ठंड का एहसास हुआ है। शनिवार की सुबह के बाद सूर्य की तेज किरणों की वजह से तापमान में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग ने इस बार प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, मैनपाट, बस्तर जैसे इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।