
CG : प्रदेश में मौसम ठंडा बना हुआ है। हवा में 60 फीसदी नमी दर्ज की गई है। अगले दो दिन में 3 डिग्री तक पारा और गिर सकता है। हवा की दिशा बदलने से दिन का तापमान भी गिरने लगा है। रात में और ठंड बढ़ने की संभावना है। अंबिकापुर सबसे ठंडा जिला रहा, यहां 6.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान देखा गया। वहीं पेंड्रारोड में 9.2, राजनादगांव में 11.5, दुर्ग में 11.2, रायपुर में 13.8, जगदलपुर में 13.4, बिलासपुर में 13.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया।
IMD के अनुसार छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों, जिनमें अम्बिकापुर, जगदलपुर, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शामिल हैं, आइए जानते हैं आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा।
रायपुर
रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 25 तक हो सकता है। सुबह कोहरा/धुंध रात को ज्यादा ठंड महसूस की जा सकती है। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
अम्बिकापुर
अम्बिकापुर में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 तक हो सकता है। अम्बिकापुर में भी सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके दिन में भी ठंड का अनुमान लगाया जा रहा है।
जगदलपुर
जगदलपुर में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक हो सकता है। जगदलपुर में भी सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके साथ दिन में मौसम साफ रह सकता है, लेकिन रात को ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी।
बिलासपुर
बिलासपुर का न्यूनतम तापमान आज 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। बिलासपुर में भी सुबह और रात को ज्यादा ठंड देखने को मिलेगी। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
दुर्ग
दुर्ग में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। दुर्ग में आज सुबह कोहरा/धुंध और दिन में थोड़ी ठंड महसूस करने की उम्मीद है।
प्रदेश का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।