IPL नीलामी में 10 टीमों ने 72 खिलाड़ियों पर लुटाए 230 करोड़ रुपये, पढ़ें ऑक्शन की पूरी डिटेल्स

    Neeraj Singh Rajpurohit
    (Correspondent Rkhulasa)

    IPL 2024 Auction Sold Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का मिनी ऑक्शन मंगलवार (20 दिसंबर) को दुबई में हुआ. इस ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई है. इस ऑक्शन के लिए 332 खिलाड़ियों पर बोली लगनी थी, लेकिन सभी 10 टीमों के पास सिर्फ 77 ही स्लॉट खाली थे.

    ऐसे में सिर्फ 72 ही खिलाड़ी बिक सके, जिसमें 30 प्लेयर विदेशी रहे. सभी 10 टीमों ने इन 72 खिलाड़ियों पर 230 करोड़ और 45 लाख रुपये खर्च किए.

    •नीलामी में किस टीम ने खरीद कितने खिलाड़ी:
    8 टीमों ने इस नीलामी में अपने 25-25 खिलाड़ियों का कोटा पूरा कर लिया, लेकिन कोलकाता की टीम में सिर्फ 23 और राजस्थान की टीम में 22 ही प्लेयर हैं. इस बार ऑक्शन में चेन्नई ने 6, दिल्ली ने 9, गुजरात ने 8, कोलकाता ने 10, लखनऊ ने 6, मुंबई ने 8, पंजाब ने 8, राजस्थान ने 5, बेंगलुरु ने 6 और हैदराबाद ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा.

    •इन दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीदार:
    हालांकि इस ऑक्शन में कई बड़े नाम ऐसे भी रहे जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. इसमें पूर्व कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ और टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगा चुके करुण नायर भी शामिल हैं. अनसोल्ड रहे खिलाड़ियों में कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ और टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगा चुके करुण नायर भी शामिल हैं. स्टीव स्मिथ ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था, वहीं नायर का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था.

    मिनी ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली रोवमैन पॉवेल पर लगी. फिर हैरी ब्रूक और ट्रेविस हेड जैसे स्टार्स पर पैसों की बारिश हुई. इस ऑक्शन ने कई खिलाड़ियों को करोड़पति बनाया है. आईपीएल 2024 के इस मिनी ऑक्शन में किस प्लेयर को कितनी राशि मिली और कौन खिलाड़ी किस टीम में गया, आइए जानते हैं…
    सोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट:

    1. रोवमैन पॉवेल (वेस्टइंडीज)- 7.40 करोड़, राजस्थान रॉयल्स (बेस प्राइस- 1 करोड़)
    2. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 4 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
    3. ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 6.80 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 2 करोड़)
    4. वानिंदु हसारंगा (श्रीलंका)- 1.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)
    5. रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 1.80 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
    6. शार्दुल ठाकुर (भारत)- 4 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
    7. अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान)- 50 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
    8. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 20.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 2 करोड़)
    9. गेराल्ड कोएत्जी (साउथ अफ्रीका)- 5 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)
    10. हर्षल पेटल (भारत)- 11.75 करोड़, पंजाब किंग्स ((बेस प्राइस- 2 करोड़)
    11. डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)- 14 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 1 करोड़)
    12. क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)- 4.20 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
    13. ट्रिस्टन स्टब्स (साउथ अफ्रीका)- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
    14. केएस भरत (भारत)- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
    15. चेतन सकारिया (भारत)- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
    16. अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज)- 11.50 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस- 1 करोड़)
    17. उमेश यादव (भारत)- 5.80 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
    18. शिवम मावी (भारत)- 6.40 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
    19. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 24.75 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
    20. जयदेव उनादकट (भारत)- 1.6 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 50 लाख)
    21. दिलशान मदुशंका (श्रीलंका)- 4.60 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 50 लाख)
    22. शुभम दुबे (भारत)- 5.80 करोड़, राजस्थान रॉयल्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    23. समीर रिजवी (भारत)- 8.40 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    24. अंगकृष रघुवंशी (भारत)- 20 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    25. अर्शिन कुलकर्णी (भारत)- 20 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    26. शाहरुख खान (भारत)- 7.40 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 40 लाख)
    27. रमनदीप सिंह (भारत)- 20 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    28. टॉम कोहलर कैडमोर (इंग्लैंड)- 40 लाख, राजस्थान रॉयल्स (बेस प्राइस-40 लाख)
    29. रिकी भुई (भारत)- 20 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    30. कुमार कुशाग्र (भारत)- 7.20 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    31. यश दयाल (भारत)- 5 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस- 20 लाख)
    32. सुशांत मिश्रा (भारत)- 2.20 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    33. आकाश सिंह (भारत)- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 20 लाख)
    34. कार्तिक त्यागी (भारत)- 60 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    35. रसिक सलाम डार (भारत)- 20 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    36. मानव सुथार (भारत)- 20 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    37. एम. सिद्धार्थ (भारत)- 2.4 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    38. श्रेयस गोपाल (भारत)- 20 लाख, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 20 लाख)
    39. शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज)- 1.5 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)
    40. एश्टन टर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 1 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस- 1 करोड़)
    41. टॉम करन (इंग्लैंड)- 1.5 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)
    42. डेविड विली (इंग्लैंड)- 2 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
    43. स्पेंसर जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया)- 10 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
    44. मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)- 2 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
    45. झाय रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया)- 5 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)
    46. नुवान तुषारा (श्रीलंका)- 4.8 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 50 लाख)
    47. नमन धीर (भारत)- 20 लाख, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 20 लाख)
    48. अंशुल कंबोज (भारत)- 20 लाख, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 20 लाख)
    49. सुमित कुमार (भारत)- 1 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    50. आशुतोष शर्मा (भारत)- 20 लाख, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    51. विश्वनाथ प्रताप सिंह (भारत)- 20 लाख, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    52. शशांक सिंह (भारत)- 20 लाख, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    53. तनय त्यागराजन (भारत)- 20 लाख, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    54. रॉबिन मिंज (भारत)- 3.6 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    55. प्रिंस चौधरी (भारत)- 20 लाख, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    56. जथावेध सुब्रमण्यन (भारत)- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 20 लाख)
    57. मनीष पांडे (भारत)- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
    58. रिले रोसो (साउथ अफ्रीका)- 8 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
    59. लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस- 2 करोड़)
    60. मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान)- 2 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
    61. मोहम्मद अरशद खान (भारत)- 20 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    62. मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)- 1.5 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस-1 करोड़)
    63. शाई होप (वेस्टइंडीज)- 75 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 75 लाख)
    64. गस एटकिंसन (इंग्लैंड)- 1 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस-1 करोड़)
    65. स्वास्तिक चिकारा (भारत)- 20 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस 20 लाख)
    66. स्वप्निल सिंह (भारत)- 20 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस- 20 लाख)
    67. अवनीश राव (भारत)- 20 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    68. नांद्रे बर्गर (साउथ अफ्रीका)- 50 लाख, राजस्थान रॉयल्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
    69. साकिब हुसैन (भारत)- 20 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    70. आबिद मुश्ताक (भारत)- 20 लाख, राजस्थान रॉयल्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
    71. शिवालिक शर्मा (भारत)- 20 लाख, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 20 लाख)
    72. सौरव चौहान (भारत)- 20 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस- 20 लाख)