छत्तीसगढ़:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा अब वो समय चला गया जब यहां गोलियां चलती थीं और बम फटते थे। मैं उन सभी लोगों से, जिनके हाथ में हथियार हैं सभी नक्सली भाइयों से हथियार छोड़ने का आग्रह करने आया हूं.Video

    Toran Kumar reporter

    दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अब वह समय चला गया जब यहां गोलियां चलती थीं और बम धमाके होते थे। मैं उन सभी लोगों से, जिनके हाथ में हथियार हैं, सभी नक्सली भाइयों से, हथियार छोड़ने का आग्रह करने आया हूं। जब कोई नक्सली मारा जाता है तो कोई खुश नहीं होता, लेकिन इस क्षेत्र को विकास की जरूरत है… विष्णु देव साय और विजय शर्मा ने घोषणा की है कि जो गांव हर नक्सली को सरेंडर करवाएगा, उस गांव को नक्सल मुक्त घोषित किया जाएगा और विकास राशि के रूप में एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे… मुख्यधारा से जुड़िए, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार आपका पूरा संरक्षण करेगी…”