Chhattisgarh news: चलती ट्रक में लगी आग, धू-धूकर जल उठा धान से भरा वाहन!

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में उतई रोड पर धान से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में 725 बोरी धान लोड था और वह घोटवानी के धान खरीदी केंद्र से सेलूद स्थित राइस मिल जा रहा था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हुई है।

    ड्राइवर के मुताबिक ट्रक के ओवरहीट होने से आग लगी है। ड्राइवर ने बताया कि ट्रक का टेम्परेचर मीटर खराब होने के कारण ओवर हीट की जानकारी समय पर पता नहीं चल सका। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है।