CG,NEWS:छत्तीसगढ़ शासन ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे राज्य में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ शासन ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे राज्य में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

    राजकीय शोक की अवधि के दौरान 1 जनवरी 2025 तक राज्य के सभी शासकीय भवनों और अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही, इस अवधि में राज्य में किसी भी प्रकार के मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।