CG,NEWS:सूरजपुर – सब्जी लोड पिकअप वाहन और कार में आमने सामने भिड़ंत,,कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत,,प्रतापपुर अंबिकापुर मार्ग के गोटगंवा की घटना,,

    Sheikh Irfan Reporter

    Road Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और सब्जियों से भरी पिकअप के बीच आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले घायलों को पास के स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया

    ये हादसा जिले के प्रतापपुर थाना इलाके के अंबिकापुर मार्ग पर गोटगांवा में हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग कार में सवार थे। जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक वाड्रफनगर के रहने वाले थे। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।