मोहला-मानपुर। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुंडरदेही गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल पीछा शुरू कर दिया। भागते हुए ट्रक चालक ने मोहला और मानपुर थाना क्षेत्रों में लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स को भी तोड़ दिया। इस दौरान मानपुर में ट्रक को रोकने की कोशिश कर रहे पुलिस अधिकारियों और जवानों की जान पर भी बन आई। तेज रफ्तार ट्रक पुलिस टीम को रौंदते हुए निकलने वाला था, लेकिन जवानों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस लगातार ट्रक का पीछा कर रही है, जबकि महाराष्ट्र सीमा पर भी नाकेबंदी कर ट्रक की तलाश तेज कर दी गई है।
CG:मोहला-मानपुर। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुंडरदेही गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया..video

