CG,BREAKING:10000 गौ माता की खाल पकड़ आया है:कुम्हारी टोल प्लाजा के पास गाय की खाल से भरा ट्रक पकड़ाया, ड्राइवर सहित दो हिरासत में…

    Toran Kumar reporter

    Chhattisgarh:दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास गाय और अन्य जानवरों के खाल से भरे ट्रक को पकड़ा गया है. कुम्हारी थाना पुलिस और यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान पॉयलेटिंग कर रहे दो आरोपी फरार हो गए, वहीं महाराष्ट्र पासिंग (MH 49) ट्रक के चालक के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

    सूत्रों कि माने तो ट्रक महाराष्ट्र की ओर से आ रही थी जिसकी सूचना मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे वही कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस की मदद को ट्रक को पकड़ने में सफल हो गए, साथ ही जानकारी है कि ट्रक को रोकने की कार्रवाई से पहले ही ट्रक की पायलेटिंग कर रहे दो लोग फरार हो गए वहीं ट्रक चालक अपने सहयोगी के साथ पकड़ा गया।