CG.Weather Update : छत्तीसगढ़ प्रदेश में बढ़ा रात का तापमान, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाए रहने की संभावना…

24_11_2024-cold_weather_in_chhattisgarh.jpg

Toran Kumar reporter

 रायपुर:छत्तीसगढ़ में इन दिन मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दिन के समय में हल्की ठंड महसूस हो रही है। और बादल छाए  रहने की संभावनाएं हैं। जिसके चलते आगामी दो दिनों तक तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दस दिनों तक में दिसंबर में मौसम में उतार चढ़ाव होने वाला है। वहीं पारा फिर से ऊपर चढ़ने की स्थित बनी हुई है। जिससे यहां पर ठंड का प्रभाव कम होगा।  

इन इलाकों में छाए रहेंगे बादल :

ऐसे में शहर का न्यूनतम तापमान बीते चौबीस घंटे में तो सामान्य से छह डिग्री अधिक होकर 19 तक बढ़ गया है। वहीं अगर राजधानी की बात करें तो बाकी अन्य शहरों के मुकाबले यहां का तापमान चार से सात डिग्री ऊपर बढ़ गया है। जिसके चलते प्रदेश में  रात का तापमान ज्यादातर इलाकों में सामान्य है।ओर हवा की गति दिन के वक्त सामान्य से अधिक है। इसके प्रभाव से नमी बनी हुई है और बादल होने की वजह से  हल्का ठंड महसूस हो रहा है। 
 
 राजधानी के तापमान में बदलाव :

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का अधिकतम तापमान में बीते चौबीस घंटों में उतार चढ़ाव की स्थित बनी हुई है। जिसके मुताबिक बलरामपुर रामानुजगंज का 24.3 डिग्री, सरगुजा का 25.2 डिग्री,  सूरजपुर का 24.9 डिग्री, कोरिया का 24 डिग्री, मुंगेली का 27.1 डिग्री, कोरबा का 28.8 डिग्री, , गौरेला पेंड्रा मरवाही का 25.4 डिग्री,  राजनांदगांव का 26.1 डिग्री, वहीं रायपुर का 27.5 डिग्री, बस्तर का 28.7 डिग्री,  बिलासपुर का अधिकतम तापमान  28.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज  किया गया है।  

You may have missed