रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने 56 कार्यपालन अभियंताओं (सिविल) के तबादले का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक, इन अधिकारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर पदस्थ किया गया है। यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी।
PWD में एक साथ बड़ी संख्या में कार्यपालन अभियंताओं के तबादले को विभागीय व्यवस्था में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

